Seizure of Money Drugs Alcohol- and Gold
चुनाव पूरे होते ही बल्कि होने से पहले ही एग्ज़िट पोल का खेल शुरू हो गया है। लेकिन इस शोर-गुल के बीच चुनावी प्रक्रिया में काले धन के प्रयोगों पर कोई नहीं बोल रहा। गुजरात हो, दिल्ली हो, तमिलनाडु हो, पंजाब हो या बंगाल - हर राज्य में शराब, ड्रग्स, नकदी, सोना-चाँदी जम कर बँटा भी और सीज़ भी किया गया। लगभग 3447.74 करोड़ रुपयों की वैल्यू के ड्रग्स, अल्कोहल, मैटल औऱ कैश सीज़ किया गया है। भाजपा शासित राज्य शराब सीज़ किए जाने के मामले में अव्वल बात करते हैं शराब की, पूरे देश में 184.34 लाख लीटर शराब सीज़ की गई जिसकी कुल कीमत 293.60 करोड़ रुपये थे। 41.64 लाख लीटर शराब के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर रहा।मात्रा की दृष्टि से 16.57 लाख लीटर और 16.3 लाख लीटर के साथ उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर है। अगर कीमत की बात की जाए तो 45.48 करोड़ रुपयों के शराब के साथ उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर रहा। बिहार जहाँ शराब बंद है, वहाँ 1.19 लाख लीटर शराब ज़ब्त की गई। ड्रग्स के मामले में पंजाब से आगे गुजरात और दिल्ली बात ड्रग्स की हो तो इन चुनावों में कुल...
Comments
Post a Comment